ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित वंडर क्रिकेट मैदान पर पांचवीं साहिल रस्तोगी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में एसआरएम ने एसएससीएएस को 164 रन से पराजित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएम ने 40 ओवर मुकाबले में आठ विकेट पर 356 रन का स्कोर खड़ा किया। अभिराज वशिष्ठ ने 106 रन की पारी खेली जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। एसएससीएएस से अभिनव यादव ने पांच विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएससीएएस 192 रन पर सिमट गई। एसआरएम की ओर से क्यान महाजन ने चार विकेट हासिल किए।