फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रवृत्ति रोकने का आरोप, आयोग ने विभाग को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। एम. फार्मा के अनूसूचित जाति के छात्र को छात्रवृत्ति न देने और धमकाने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अनुसंधान अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को नोटिस जारी किया है। विभाग को 15 दिनों के भीतर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। कार्रवाई न करने और रिपोर्ट न देने पर समन जारी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दादरी तहसील के गांव जान समाना के रहने वाले छात्र श्याम बाबू ने समाज कल्याण विभाग पर छात्रवृत्ति न देने के आरोप लगाए हैं। विद्यार्थी ने कहा कि वे कई बार विभाग के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन हर बार विभाग कहता है कि उन्हें कॉलेज ने डाटा नहीं भेजा है। विद्यार्थी ने कहा कि जब इस संबंध में उन्होंने कॉलेज से संपर्क किया तो उसने लिखित में एक पत्र दिया, जिसे विभाग में दिया तो उसने लेने से मना कर दिया। विद्यार्थी ने आयोग से छात्रवृत्ति देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें