फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी तरीके से आवंटन की पत्रावली तैयार करने का आरोप

Fri, 26 Sep 2025 04:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

ग्राम पंचायत मैदामई के ग्रामीणों ने पंचायत सदस्यों पर भूमि आवंटन में गुप्त बैठक कर फर्जी पत्रावली तैयार करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। ग्राम प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैदामई के कुछ ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की भूमि के आंवटन के लिए फर्जी तरीके से पत्रावली तैयार करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मैदामई के रिकेशपाल सिंह, हरेश कुमार और प्रियदर्शन ने कलेक्ट्रेट कर्मियों को मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के नाम संबोधित शिकायत देते हुए कहा कि बिना एजेंडा, बिना मुनादी कराए और सदस्यों की अनुमति के बिना ही आठ ग्राम पंचायत सदस्यों की अनुपस्थिति में केवल सात-आठ लोगों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र में गुप्त रूप से बैठक कर ली गई और अपात्र लोगों से रुपये लेकर भूमि आवंटन की पत्रावली तैयार कर ली गई।
ग्राम प्रधान सत्यभान सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत में भूमि आवंटन के लिए कोई भी बैठक या किसी भी प्रकार की प्रक्रिया नही की गई है। कुछ लोग उनकी छवि को धूमिल करने के लिए बिना किसी वजह के तथ्यहीन आरोप लगाकर शिकायत कर रहे हैं। अगर उनके पास साक्ष्य हैं ताे वे प्रस्तुत करे, अन्यथा शिकायत गलत मिलने पर वह उनके खिलाफ मानहानि का दावा जरूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें