कलेक्ट्रेट पर जुटे कार्यकर्ता, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस जिला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने सोमवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में लापरवाही को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्षता पर सवाल उठाकर जांच करने की मांग की है।
जिला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के चेयरमैन अरुण गुर्जर के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर में तथ्यों की जानबूझकर अनदेखी की जा रही है। एक तरफा जांच की जा रही है। जांच में जिन लोगों के बयान लेने चाहिए, उनकी अनदेखी की जा रही है। पिछड़े वर्ग के सथ-साथ अन्य लोगों के साथ भी अन्याय किया जा रहा है। निष्पक्षता पर सवाल उठाकर मांग की है कि एसआईआर की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की जाए। एसआईआर को रद्द कर नई व्यवस्था के साथ जांच करने की मांग की है। इस मौके पर धर्मेंद्र भाटी, नीरज लोहिया, मनीष, प्रिंस, लोकेश भाटी, तनु शर्मा, मेहरचंद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो