फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: काम्बख्शपुर में अवैध निर्माण का आरोप, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। काम्बख्शपुर गांव की जमीन पर बन रहे अवैध फ्लैट निर्माण को लेकर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल द्वारा कार्रवाई न करने के मामले में शिकायत की गई है। यह शिकायत गांव की आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश से की है। आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। वहीं, प्राधिकरण ने भी आरोपों पर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कामबख्शपुर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहताश नागर की तरफ से दी गई शिकायत में कहा गया है कि बीते 15 दिनों में कई अवैध निर्माण शुरू हुए हैं। दो अलग-अलग खसरा नंबरों पर फ्लैट बनाए जा रहे हैं। आरोप है कि शिकायत के बावजूद वर्क सर्किल के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि एक किसान ने प्राधिकरण की टीम को रिश्वत देने से मना कर दिया तो नॉलेज पार्क में उसके खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें