फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेंटिंग के टेंडर में पारदर्शिता न बरतने का आरोप, एओए ने नकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंटिंग के टेंडर में पारदर्शिता न बरतने का आरोप, एओए ने नकारा
विज्ञापन

निवासियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित 5 एवेन्यू सोसाइटी में निवासियों ने एओए पर पेंटिंग के टेंडर में पारदर्शिता न बरतने का आरोप लगाया है। निवासियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये का यह टेंडर एक स्थानीय वेंडर को दिया गया है, जबकि उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। इस पूरे मामले की शिकायत डिप्टी रजिस्ट्रार से की गई है। लोगों ने बताया कि डिप्टी रजिस्ट्रार ने 28 मार्च को एओए को नोटिस जारी कर 12 अप्रैल को सुनवाई निर्धारित की थी लेकिन उस दिन अधिकारी के अनुपस्थित रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अभी तक अगली सुनवाई की तारीख तय नहीं की गई है। निवासी मुकेश ने बताया कि एओए द्वारा पेंटिंग कार्य के लिए टेंडर जारी किया गया लेकिन इसकी प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रखी गई। आरोप है कि टेंडर जारी करने से पहले न तो कोई जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) आयोजित की गई और न ही लोगों को इसकी उचित जानकारी दी गई। एओए ने मनमाने तरीके से एक कंपनी को टेंडर दे दिया, जो नियमों के विरुद्ध है। एओए के अध्यक्ष विनय गौतम ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि टेंडर प्रक्रिया नियमों के तहत की गई है। जीबीएम आयोजित करने के बाद ही टेंडर फाइनल किया गया और इसकी सूचना डिप्टी रजिस्ट्रार को भी दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि सुनवाई के दिन वह स्वयं उपस्थित थे लेकिन संबंधित अधिकारी के न आने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें