फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एचआर अधिकारी पर ठेकेदारों से लाखों रुपये की अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- पद का दुरुपयोग कर कमीशन और जबरन वसूली करने का आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ऑटो कंपोनेंट निर्माण क्षेत्र की एक निजी कंपनी ने अपने पूर्व वरिष्ठ एचआर अधिकारी पर ठेकेदारों से लाखों रुपये की अवैध वसूली और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
उद्यम विहार इकोटेक-2 स्थित ग्लोबल ऑटोटेक लिमिटेड की ओर से सहायक प्रबंधक (एचआर एवं एडमिन) सुनील कुमार यादव के अनुसार संजय बारिक ने मार्च 2020 में मैनेजर एचआर एवं एडमिन के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। बाद में उन्हें वरिष्ठ प्रबंधक (कम्पेन्सेशन एंड बेनिफिट्स) के पद पर पदोन्नत किया गया। इस दौरान उन्हें वेंडर प्रबंधन, पेरोल, मैनपावर बिलिंग और अन्य संवेदनशील मानव संसाधन संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिससे उन्हें कई सेवा प्रदाता कंपनियों की गोपनीय जानकारी तक पहुंच प्राप्त थी।
विज्ञापन

3 मई 2025 को कंपनी को मैनपावर सेवा प्रदाता कंपनी वाईआरएसआर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक यतेंद्र सिंह की ओर से शिकायत मिली। आरोप लगाया गया कि अप्रैल 2021 से मार्च 2025 के बीच संजय बारिक ने अनुबंध समाप्त करने की धमकी देकर लगभग 9 से 10 लाख रुपये की वसूली की। शिकायत के अनुसार भुगतान नकद और ऑनलाइन माध्यम से किया गया था। इसके बाद 15 मई 2025 को एंजल एंटरप्राइजेज के अधिकृत प्रतिनिधि विवेक नागर की ओर से भी शिकायत प्राप्त हुई। इसमें आरोप लगाया गया कि संजय बारिक चालान राशि पर 0.5 प्रतिशत कमीशन की मांग करते थे। कंपनी ने इन शिकायतों के बाद आंतरिक जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी के बैंक खाते का विवरण खंगाला गया। कंपनी का दावा है कि बैंक रिकॉर्ड में जुलाई 2023 से मार्च 2025 के बीच यतेन्द्र सिंह, वाईआरएसआर और एंजल एंटरप्राइजेज से कई किस्तों में धनराशि प्राप्त होने के प्रमाण मिले।
विज्ञापन

कंपनी का कहना है कि आरोपी इन लेनदेन का संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सका। 13 मई 2025 को संजय बारिक को निलंबित कर दिया गया और 22 मई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी बीच आरोपी ने कथित रूप से 3 जून 2025 को इस्तीफा भी दे दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें