फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मारपीट के बाद युवक पर कुत्ता छोड़ने का आरोप, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 में युवक के साथ मारपीट और उस पर पालतू कुत्ता छोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मकान मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-20 निवासी रुद्रप्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह घर के पास की दुकान पर सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद तीन युवकों ने उनकी कॉलर पकड़ ली और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर तीनों ने उन्हें पीटा। मारपीट के दौरान ही उन्होंने पास के एक मकान के मालिक पर पालतू कुत्ता छोड़ने का आरोप लगाया है दिया। आरोपियों पर उन्होंने डंडे से सिर पर हमला करने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें