फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फिक्स चार्ज के नाम पर लाखों रुपये की वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिक्स चार्ज के नाम पर लाखों रुपये की वसूली का आरोप
विज्ञापन


-ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी के निवासियों ने प्राधिकरण व एनपीसीएल से की शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर पर फिक्स चार्ज के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। आरोप है कि फिक्स चार्ज के नाम पर बिल्डर हर माह 10 से 15 लाख रुपये अतिरिक्त वसूल रहा है। जबकि एनपीसीएल को हर माह करीब 4 लाख रुपये फिक्स चार्ज दिया जा रहा है। निवासियों ने इसकी शिकायत एनपीसीएल के साथ प्राधिकरण व यूपी रेरा से की है।
विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में करीब 8 हजार फ्लैट हैं। फिलहाल करीब 6500 परिवार रह रहे हैं। उनके लिए एनपीसीएल से बिल्डर ने सोसाइटी में 4300 किलोवाट का कनेक्शन लिया है। फरवरी माह में एनपीसीएल ने फिक्स चार्ज के रूप में 397708 रुपये जमा किए हैं। जबकि सोसाइटी के निवासियों से करीब 17 लाख रुपये का फिक्स चार्ज लिया गया है। आरोप है कि बिल्डर ने सोसाइटी के 6500 फ्लैटों में 16 हजार किलोवाट से अधिक भार के कनेक्शन दे रखे हैं। हर फ्लैट में औसतन ढाई किलोवाट का कनेक्शन है। उस हिसाब से हर माह करीब 17 लाख फिक्स चार्ज वसूला जा रहा है। ऐसे में हर माह करीब 12 लाख की बचत हो रही है। यह धनराशि बिल्डर के पास जा रही है। जो एक बड़ा घोटाला है। निवासियों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अब फिर से एनपीसीएल के साथ प्राधिकरण व यूपी रेरा से भी शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा का कहना है कि अगर बिल्डर घोटाला कर रहा है तो निवासियों को पुलिस में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। साथ ही मल्टीप्वाइंट कनेक्शन होने के बाद इस समस्या से निजात मिलेगी। इस तरह की शिकायतों को देखकर ही सोसाइटियों में मल्टीप्वाइंट कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें