फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो लोगों पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। गांव नगला में दो लोगों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। गांव नगला श्री गोपाल निवासी सुरेंद्र ने मंगलवार रात कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर पर थे। इस दौरान गोलू और भूरा उसके घर पर पहुंचे और उनसे गाली-गलौज की। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ दोनों ने मारपीट की। हमले में वह घायल हो गए। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर की है।
विज्ञापन




घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

रबूपुरा। गृह प्रवेश में शामिल होने आए एक मेहमान की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के झाझर निवासी दीपक शर्मा ने शिकायत दी है कि वह रबूपुरा में एक जानकार के यहां गृह प्रवेश में शामिल होने आए थे। वह अपनी बाइक खड़ी करने के बाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए थे। इसी बीच उनकी बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें