फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुरानी रंजिश हुई ताजा, एक साल बाद दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले साल दीपावली में हुड़दंगियों ने परिवार के साथ की मारपीट
विज्ञापन

-कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर


ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बिरौंडा गांव के छह लोगों के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी घर के बाहर हुडदंग कर रहे थे। पीड़ित पक्ष ने रोका तो मारपीट कर दी। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। अब कोर्ट के माध्यम से केस दर्ज करवाया है।



बिरौंडा गांव निवासी पीड़िता शीतल का आरोप है कि पिछले साल 31 अक्तूबर की शाम वो बच्चों के साथ दिवाली का त्योहार मना रहे थे। बड़ा बेटा पारस घर के बाहर गली में दीप जलाने आया। आरोप है कि तब आरोपी बाहर हुडदंग मचा रहे थे। आरोपियों ने उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर वो भी मौके पर पहुंची तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। उसके बाद उसके पति व देवर भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने देवर अरुण पर हथियार की बट से हमला कर दिया। जिससे देवर के सिर में चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति के अलावा दोनों बच्चों के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में सभी को चोटें आई। आरोप है कि उसके बाद आरोपी पक्ष लाठी डंडों के साथ उसके घर पहुंचा। पीड़िता ने किसी तरह दरवाजा बंद कर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब पीड़ित ने कोर्ट के माध्यम से आरोपी सुमित, बेगराज, नवल, ललित, विकल, अंकित के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें