ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को टीईटी अनिवार्यता के संबंध में दिए गए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के विरोध में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुराग सारस्वत को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने उन्होंने कहा कि हमें टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए। राष्ट्रीय काउंसलर प्रांतीय ऑडिटर जिला मंत्री नरेश कौशिक ने कहा कि सेवा नियमावली के अनुसार जिन शिक्षकों को नियुक्ति के यथासमय योग्यतानुसार नियुक्ति की गई थी। उन्हें टीईटी से मुक्त रखा जाए। इस मौके पर विनोद नागर, संजीव शर्मा, घनानंद शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, नीरज चौबे महिला, राजीव कुमार, गंगा राम शर्मा, मुकेश वत्स, सतपाल भाटी, धर्म राज शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे। ब्यूरो