फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टीसी रोककर अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप, अभिभावक ने डीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
- केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल पर 9,555 रुपये नोटिस पीरियड फीस वसूलने का आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल पर ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) जारी करने के बदले अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप लगा है। सेक्टर चाई-5 स्थित एक्सप्रेस पार्क व्यू-2 निवासी साधना सिंह ने इस मामले में जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।अभिभावक का आरोप है कि सभी वैध फीस जमा होने के बावजूद उनके बेटे दक्ष सिनसिनवार (कक्षा पांच) का टीसी रोक दिया गया है। परिवार के दूसरे शहर में स्थानांतरण के चलते उन्होंने 21 मार्च 2026 को ही टीसी के लिए आवेदन किया था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इसे जारी करने के लिए 9,555 रुपये की अतिरिक्त ‘नोटिस पीरियड फीस’ जमा करने की शर्त रख दी।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, स्कूल की ओर से ई-मेल के जरिए बताया गया कि यदि कोई छात्र 10 तारीख के बाद स्कूल छोड़ता है तो उसे एक माह की नोटिस अवधि की फीस देनी होगी। इसी आधार पर अतिरिक्त राशि की मांग की गई है। अभिभावक का कहना है कि सत्र समाप्त होने के बाद कोई शैक्षणिक सेवा नहीं ली गई और पूरी फीस पहले ही जमा की जा चुकी है, ऐसे में अतिरिक्त शुल्क की मांग अनुचित है। उन्होंने इसे मनमानी करार देते हुए डीएम से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें