फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहीद सुरेश सिंह भाटी चौक का नाम बदलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दादरी क्षेत्र में शहीद सुरेश सिंह भाटी के नाम से प्रसिद्ध गोल चक्कर का नाम और पहचान हटाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन ने परिवार और ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया है। बार अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी ने बताया कि शहीद के छोटे भाई पवन भाटी एडवोकेट ने पुलिस आयुक्त को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि विदेशी कंपनी हायर चौक का सौंदर्यीकरण करने के नाम पर शहीद का बोर्ड हटाकर अपना इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

पवन भाटी के बड़े भाई लांसनायक सुरेश सिंह भाटी वर्ष 2006 में जम्मू-कश्मीर के बारामुला सेक्टर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए थे। उनके सम्मान में 2016 से यह चौक शहीद सुरेश सिंह भाटी चौक के नाम से जाना जाता है। पवन भाटी का कहना है कि कंपनी का प्रस्ताव शहीद का नाम हटाकर अपनी ब्रांडिंग करने का है। इससे ग्रामीणों की भावनाएं आहत हुईं। मामले की शिकायत थाना दादरी में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें