फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वतंत्रता दिवस पर जिले के 13 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। स्वतंत्रता दिवस पर गौतमबुद्घ नगर कमिश्नरेट में तैनात कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला समेत 13 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय से पुरस्कारों की घोषणा की गई। इनमें वीरता पुरस्कार, सराहनीय सेवा सम्मान और डीजीपी प्रशंसा चिह्न शामिल हैं।
विज्ञापन

सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न का रजत पदक कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला, फेज वन के प्रभारी अमित कुमार मान, मुख्य आरक्षी विकास तोमर, मोहम्मद रफीक, शैलेंद्र कुमार और कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, पिंकू पंवार व विक्रम सिंह राणा को दिया जाएगा।
ॉसेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न एएचटीयू के निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा व कोतवाली सेक्टर-39 में तैनात एसआई राजेंद्र सिंह को मिलेगा। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, उप निरीक्षक सुमनेश कुमार व सचिन धामा को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


-

नोएडा एसटीएफ के छह पुलिसकर्मियों को भी मिलेगा अवॉर्ड

एसटीएफ नोएडा यूनिट में तैनात छह पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक उत्तरप्रदेश का प्रशंसा चिह्न का प्लैटिनम हेड कांस्टेबल राहुल को मिलेगा। गोल्ड हेड कांस्टेबल आकाश को, सिल्वर सब इंस्पेक्टर अवधेश यादव, हेड कांस्टेबल अशोक राजपूत, कांस्टेबल अनुज कुमार व सुमित कुमार को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें