फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्लैट दिलाने के नाम 40.60 लाख की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। फ्लैट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 40.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामला वोकेशनल एजुकेशन फाउंडेशन (वीईएफ) से जुड़ा है। जिस पर एक ही फ्लैट दो लोगों को बेचने और दो बैंकों से लोन लेने का आरोप लगा है। कोर्ट ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राघव भारद्वाज ने वोकेशनल एजुकेशन फाउंडेशन, उसके मालिक नवीन गुप्ता और अधिकृत अधिकारी अभिजीत कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि वर्ष-2015 में उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित प्रोजेक्ट में एक अपार्टमेंट बुक किया था। 14 अक्तूबर 2015 को उन्हें अपॉर्टमेंट का अलॉटमेंट लेटर दिया गया। इसके एवज में उन्होंने कुल 40.60 लाख का भुगतान किया। बावजूद न तो उन्हें अब तक फ्लैट का कब्जा मिला और न ही रजिस्ट्री कराई गई। बाद में उन्हें पता चला कि उसी फ्लैट के दस्तावेजों को गिरवी रखकर किसी नेनरेंद्र कुमार नामक व्यक्ति ने सिंडीकेट बैंक (सेक्टर-62 नोएडा शाखा) से 33 लाख का होम लोन लिया हुआ है। वीईएफ के संचालक नवीन गुप्ता और अधिकारी अभिजीत कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और एक ही फ्लैट को दो अलग-अलग व्यक्तियों को बेच दिया। इस धोखाधड़ी में दो अलग-अलग वित्तीय संस्थानों से लोन भी लिया गया। कोर्ट ने दस्तावेज के अवलोकन के बाद पाया कि मामला प्रथम दृष्टया गंभीर आर्थिक अपराध का है। जिसमें फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें