फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक का पैर कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव बाईपास पर बाइक और कार की टक्कर हो गई। बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल का उपचार के दौरान पैर काटा पड़ा। घायल की पत्नी ने दस दिन बाद कार नंबर के आधार पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि शाहजहांपुर के पृथ्वीपुर गांव निवासी प्रदीप बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव में किराए पर रहते हैं। उनके साथ बदायूं के सेदपुर गांव निवासी श्रीराम भी रहते हैं। धूम मानिकपुर गांव के समीप एक कंपनी में दोनों नौकरी करते हैं। 7 अक्टूबर की सुबह समय बाइक पर सवार होकर दोनों एक साथ कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जब धूम मानिकपुर बाईपास पर पहुंचे तो बाइक की कार से टक्कर हो गई। घायल अवस्था में प्रदीप को दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान प्रदीप का एक पैर काट दिया गया। तथा श्रीराम का फर्रुखाबाद के अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के 10 दिन बाद घायल की पत्नी पिंकी ने कार नंबर के आधार पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें