फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों विधायकों ने की भारत बंद सफल बनाने की अपील

विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका में पत्रकारवार्ता के दौरान जिले के कांग्रेसी विधायक। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
तीनों विधायकों ने की भारत बंद सफल बनाने की अपील
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। मेवात क्षेत्र के तीन विधायकों ने क्षेत्रवासियों से भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है।
हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के उपनेता नूंह विधायक आफताब अहमद, पुन्हाना विधायक पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास और फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान ने झिरका में संयुक्त रूप से पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वे काले कानूनों के खिलाफ किसान के समर्थन में खड़े हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली जा रहे किसानों को हिरासत में लेकर परेशान कर रही है। राजस्थान से दिल्ली जा रहे किसानों और राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं को झिरका में रोकने की निंदा करते हुए कहा कि दमन बंद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि साथ आकर सभी किसान बंद को सफल बनाएं, ताकि किसानों के हक की रक्षा हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि बंद में आपातकालीन सेवाओं को प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए। शांति व जिम्मेदारी से भारत बंद को समर्थन दें। तीन काले कानूनों को रद्द नहीं किया गया तो किसान ही नहीं, बल्कि आम आदमी भी प्रभावित होगा। किसानों के साथ कांग्रेस सहित कई अन्य दल खड़े हैं। जो दल किसान के खिलाफ हैं, उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए अन्यथा नतीजे अच्छे नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें