फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida School Closed: कल नोएडा-ग्रेनो के सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया आदेश; जानें क्या है वजह

Mon, 11 Sep 2023 06:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

गौतमबुद्ध नगर जिले में 12 सितंबर को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। दनकौर कस्बे में द्रोणाचार्य मेले के आयोजन को लेकर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
स्कूल बंद (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में 12 सितंबर को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक, गौतमबुद्ध नगर ने जिले के सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज के लिए यह आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि दनकौर में द्रोण मेला को देखते हुए 12 सितंबर 2023 को सभी स्कूलों को बंद रखा जाए।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में 12 सितंबर को द्रोणाचार्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके मद्देनजर जिले में स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि निर्देश का कड़ाई से पालन किया जाए। जानकारी के लिए बता दें कि दनकौर टाउन में द्रोणाचार्य मेला सबसे प्रसिद्ध मेला है।

विज्ञापन

यह मेला बड़े स्तर पर हर साल आयोजित किया जाता है। जिसको लेकर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ रास्ते अवरुद्ध किए जाएंगे। ऐसे में एहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद किया जाएगा। स्कूलों को बंद रखने के साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें