जिला सॉफ्ट बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी बैठक करते हुए। स्रोत स्वयं
- फोटो : जिला सॉफ्ट बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी बैठक करते हुए। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। जिला सॉफ्ट बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की प्रदीप मित्तल पम्मी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 4 जनवरी से 9 जनवरी तक ऑल इंडिया सॉफ्ट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें देश के आठ राज्यों की महिला एवं पुरुष टीम प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सॉफ्ट बाल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव अनिल लहरी ने कहा कि जिला सॉफ्ट बाल क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा महिला एवं पुरुष वर्ग की ऑल इंडिया स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने का निर्णय बैठक में लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें आठ राज्यों की महिला एवं पुरुष वर्ग की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान दिनेश गुप्ता डीसी, डा. अमित गोयल, गोविंद मित्तल, नाजिम पटेल, वकार, साबित, अजहर अली, विकास लहरी आदि मौजूद रहे। संवाद