पिनगवां। दिल्ली स्टेट पावर लिफ्टिंग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में नूंह के गांव ख्वाजलीकला निवासी अली जान ने गोल्ड मेडल हासिल कर मेवात का नाम रोशन किया है। अली जान इसी प्रतियोगिता में अब पहले भी दो बार गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं। अलीजान की इस कामयाबी से जिले में खुशी की लहर है।
अलीजान के बडे़ भाई एवं गांव खवाजलीकला के सरपंच मुस्ताक खान ने बताया कि 19 दिसंबर को दिल्ली में स्टेट पावर लिफ्टिंग की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। अलीजान ने 83 किलो वजन की कैटेगरी में बेंच प्रेस 150 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। अलीजान ने फरीदाबाद पलवल व जयपुर, दिल्ली में नैशनल पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीत रखे हैं। उन्होंने बताया कि इस जीत के बाद अलीजान का 83 वजन कैटेगरी में बेंच प्रेस 150 किलो वजन में नेशनल के लिए चयन हुआ है जो झारखंड में 4/5 जनवरी को होने जा रहा है।