समालखा। जीटी रोड हाईवे पर डायमंड होटल के सामने सड़क किनारे खडे एक कंटेनर में पीछे से कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक हरिशंकर (37) निवासी बरका थाना खैर अलीगढ़ यूपी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मृतक के भाई शीलू ने बताया कि उनके भाई हरिशंकर कैंटर लेकर मथुरा से समालखा के लिए निकले थे। शनिवार अल सुबह करीब तीन बजे जब वह डायमंड होटल के सामने जीटी रोड हाईवे पर पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक हरिशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हो तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शनिवार दोपहर तक मृतक के परिजन भी पानीपत भी पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
शनिवार सुबह जीटी रोड पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में एक कैंटर पीछे से टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर जांच कर जांच क जा रही है।
-दीपक, प्रभारी थाना समालखा।