फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अलीगढ़ आरटीओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आरटीओ अलीगढ़ ने एआरटीओ कार्यालय का शनिवार को निरीक्षण किया। जहां लोगोंं ने वेबसाइट में आ रही दिक्कतों के चलते अटक रहे काम की जानकारी देते हुए शिकायतें कीं। लोगाें ने कहा कि कई बार वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत का हवाला देकर काम देरी से पूरा किया जाता है। जिस वजह से काफी परेशानी होती है। ऑनलाइन प्रणाली होने के बाद भी ऐसी दिक्कतें आने की वजह से काम लंबित होने की शिकायत की। वहीं कुछ लोगोंं ने पुरानी गाड़ियों का टैक्स तिमाही व वार्षिक दर से लिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

आरटीओ अलीगढ़ दीपक कुमार शाह ने लोगों की शिकायतों सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने कार्यालय के सभी कक्षों और पटलों का जायजा लिया। साथ ही कार्यालय में काम कराने पहुंचे कर्मचारियों से बातचीत कर कार्यशैली और समस्याओं की जानकारी ली। आरटीओ ने कार्यालय में पत्रावलियों के रखरखाव की व्यवस्था करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पाण्डेय, पीटीओ घनश्याम संजय और आरआई संजय कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें