फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला स्टेशन तक चलेगी अलीगढ़-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने अलीगढ़-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन को गजरौला तक यात्रा विस्तार देने का निर्णय लिया है। एक जुलाई से ट्रेन संख्या 54391/54392 अलीगढ़-गजरौला के बीच चलेगी। इस ट्रेन को विस्तार देने के चलते रेलवे ने 54393/54394 मुरादाबाद-गजरौला पैसेंजर को स्थायी रूप से निरस्त कर दिया है। यह ट्रेन एक जुलाई से नहीं चलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 54391 अलीगढ़-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन अलीगढ़ से सुबह 4.55 बजे चलेगी। मुरादाबाद उसी दिन सुबह 9.30 बजे पहुंचेगी। मुरादाबाद से सुबह 9.30 बजे चलकर यह ट्रेन उसी दिन पूर्वाह्न 11.30 बजे गजरौला पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 54392 गजरौला-मुरादाबाद-अलीगढ़ पैसेंजर गजरौला से दोपहर 2:20 बजे चलकर उसी दिन शाम 4:50 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। मुरादाबाद से शाम 5 बजे यह ट्रेन चलेगी व उसी दिन रात के 10:05 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें