फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना का जल स्तर बढ़ने को लेकर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर-135 का रेगुलेटर बंद करवाया गया, नोएडा प्राधिकरण की टीम हुई सक्रिय
विज्ञापन

-मंगलवार रात जल स्तर और बढ़ा तो डूब क्षेत्र में भर जाएगा यमुना का पानी
माई सिटी रिपोर्टर,
नोएडा। यमुना का जल स्तर बढ़ने को लेकर नोएडा के लिए भी अलर्ट जारी हो गया है। नदी का पानी डूब क्षेत्र की तरफ आना शुरू हो गया है। शहर के अंदर न आने पाए इसके लिए सेक्टर-135 में बना रेगुलेटर मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण ने बंद करवा दिया। यह रेगुलेटर कोंडली नाले पर बना हुआ है। डूब क्षेत्र में पानी भरने पर इस नाले के जरिए शहर के अंदर आ सकता है। रेगुलेटर बंद होने से अब शहर के अंदर पानी आने की आशंका दूर हो गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, मंगलवार रात और जल स्तर बढ़ने पर डूब क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल की अगुवाई में टीम ने डूब क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि सुबह की तुलना में शाम को यमुना का जल स्तर कम हुआ है। ऐसे ही रात को कम हुआ तो खतरा नहीं है। फिलहाल अभी प्राधिकरण ने डूब क्षेत्र को खाली करवाने की शुरुआत नहीं करवाई है। डूब क्षेत्र में करीब 1 हजार छोटे-बड़े फार्म हाउस बने हुए हैं। इनमें देखभाल करने वालों के साथ कई जगहों पर लोग भी रहते हैं। इसके साथ ही मवेशी भी पले हुए हैं। दो साल पहले आई बाढ़ में फार्म हाउस खाली करवाना पुलिस, प्रशासन और प्राधिकरण के लिए बड़ी चुनौती बनी थी। कई टीमें सिर्फ गाय-भैंस बाहर निकालने को लगाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें