फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समस्याओं के निराकरण के लिए जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा(संवाद)। गांवों में आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन, ई डब्ल्यू एस, नाली-रास्ता आदि तहसील स्तर की समस्या निस्तारण के लिए मंगलवार को लोगों से जनसंपर्क कर समाधान का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

लेखपाल ममता चौधरी ने बताया कि हाल ही में पेंशन, आय-जाति प्रमाण पत्र आदि के लिए शिविर आयोजित कर पात्रों से आवेदन लिए गए थे। मंगलवार को गांव उस्मानपुर, भट्टा, आछेपुर, पारसौल, चांदपुर आदि में जाकर लोगों से जनसंपर्क समस्या सुनी और तहसील स्तर की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि संबंध में उपरोक्त में ग्रामीण कार्यदिवस के दौरान तहसील में तथा अन्य स्थिति में फोन पर संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान प्रेमपाल सिंह, मनोज भाटी, ललित तोमर, बंटी सिंह, गिरिराज सिंह, नरेन्द्र, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें