फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षिता व मैनाक बने देहरादून रीजन के संयुक्त टॉपर

Sun, 22 May 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के छात्र-छात्राओं ने कमाल कर दिखाया है। 12वीं के रिजल्ट में रॉयन इंटरनेशनल नोएडा की अक्षिता सिन्हा और डीपीएस ग्रेटर नोएडा के मैनाक घोष देहरादून रीजन मेें संयुक्त रूप से टॉपर रहे। वहीं, स्टेप बाय स्टेप स्कूल नोएडा की जागृति शर्मा और डीपीएस ग्रेटर नोएडा की ऐशन्या सिंह रीजन में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


अक्षिता को ह्यूमिनिटिज में 500 में 491 अंक मिले। इसी तरह से मैनाक ने भी साइंस में 500 में से 491 अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार से रीजन में तीसरे स्थान पर रहीं स्टेप बाय स्टेप स्कूल नोएडा की जागृति को ह्यूमिनिटिज में 500 में से 489 अंक मिले।

इसके अलावा तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रही डीपीएस ग्रेटर नोएडा की ऐशन्या सिंह को भी 489 अंक मिले। अधिकारियों के मुताबिक रीजन में टॉप टेन लिस्ट में पहले स्थान पर तीन छात्र-छात्राएं रहे। वहीं, दूसरे स्थान पर एक व तीसरे स्थान पर छह छात्राएं संयुक्त रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में केवी के अभिषेक टॉपर
एनटीपीसी दादरी स्थित केंद्रीय विद्यालय के छात्र अभिषेक ढाका ने परीक्षा में 95.4 फीसदी अंक हासिल कर शहर के सरकारी स्कूलों में टॉप किया है। केवी के ही अतुल शर्मा 94 फीसदी और सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा सन्नो खान 94 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, तीसरे स्थान पर भी केवी की संध्या ने कब्जा जमाया।

केंद्रीय विद्यालय दादरी में साइंस स्ट्रीम के छात्र अभिषेक ने फिजिकल एजूकेशन में 100, फिजिक्स, केमेस्ट्री व बायोलॉजी में 95-95 और इंग्लिश में 92 नंबर हासिल किए हैं। साइंस स्ट्रीम के अतुल शर्मा को कंप्यूटर साइंस मेें 96, फिजिक्स, केमेस्ट्री व मैथ में 95-95 और इंग्लिश में 89 अंक मिले हैं। वहीं, सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की ह्यूमिनिटीज की छात्रा सन्नो खानम को साइकोलॉजी में 100, हिंदी में 96, हिस्ट्री व इकोनॉमिक्स में 95-95 और इंग्लिश में 84 अंक प्राप्त किए हैं।

शीर्ष पर रहीं सावित्री बाई फूले स्कूल की छात्राएं 
शहर के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं शीर्ष पर रहीं। स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। 78 छात्राओं में से 7 छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी के 58 छात्रों में से 4 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। सेक्टर पी-3 स्थित केंद्रीय विद्यालय और गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में 1-1 छात्र ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में 84 छात्र परीक्षा में बैठे थे। सभी पास हो गए।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें