फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अकासा एयर ने बेंगलुरु और कोलकाता के लिए भरी पहली उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
- कुछ दिन पहले शुरू हो गई थी टिकट बुकिंग
विज्ञापन

यमुना सिटी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अकासा एयर ने कोलकाता व बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान शुरू कर दी है। इसके लिए कई दिन पूर्व टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू हो चुकी थी। कोलकाता के लिए अकासा एयर की फ्लाइट ने सुबह 10.30 बजे नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी और दोपहर 12.50 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। जबकि कोलकाता से दोपहर 1.30 बजे फ्लाइट उड़ान भरने के बाद दोपहर 3.50 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन


इसके अलावा अकासा की बेंगलुरु के लिए साढ़े चार बजे फ्लाइट रवाना हुई। वहीं, कुछ फ्लाइट ने देरी से प्रस्थान किया, इनमें करीब 20 से 25 मिनट की देरी होने की बात सामने आई है। बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट से 15 फ्लाइट ने प्रस्थान किया, जबकि 15 ही फ्लाइट का आगमन भी रहा। इस दौरान दिनभर में एयरपोर्ट के रनवे पर कुल 30 फ्लाइटों ने लैंडिंग व टेकऑफ किया। अकासा ने अब एयरपोर्ट से अपनी मुंबई की सभी उड़ानों को बंद कर दिया है। मुंबई के लिए अब सिर्फ इंडिगो की ही उड़ानें रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें