फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एयरपोर्ट के यात्रियों को मिलेगी एसी और स्लीपर बसों की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट प्रबंधन ने रेड बस से किया अनुबंध, यूपी-हरियाणा के 20 शहरों के लिए 15 जून से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा हवाई अड्डे से 15 जून को उड़ान शुरू होने जा रही है। यात्रियों को एयरपोर्ट आने-जाने के लिए एसी और स्लीपर बसों की सुविधा भी मिलेगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसके लिए ऑनलाइन बस टिकटिंग प्लेटफार्म रेड बस के साथ अनुबंध किया है। यात्री यूपी, हरियाणा और दिल्ली समेत कई प्रदेशों के विभिन्न जिलों में आने-जाने के लिए टिकट बुक कर सकेंगे। भारत में किसी बस परिवहन प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट के बीच यह पहला समझौता है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट से उत्तर भारत के प्रमुख शहर आगरा, मथुरा, लखनऊ, देहरादून, चंडीगढ़ समेत 20 से अधिक जिलों के लिए सीधी अंतर-शहरी बस सेवा यात्रियों को मिलेंगी। ये बसें नोएडा एयरपोर्ट में सुबह 7:10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक पहुंचेंगी। एयरपोर्ट के वाइस चेयरमैन क्रिस्टोफ श्नेलमान ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए सारी डिजाइनिंग की जा रही है। रेड बस के साथ ही यूपी, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने कई शहरों से एयरपोर्ट तक के लिए बसों का शेड्यूल जारी किया है। एयरपोर्ट से यूपी में 8, दिल्ली में 3, हरियाणा में 4 और उत्तराखंड के 4 शहरों से बसें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें