फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनसीआर में दिल्ली, नोएडा से साफ रही ग्रेनो की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
200 के पास लगातार बना हुआ है एक्याआई, रविवार को पहुंचा 210
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शहर का वायु प्रदूषण लगातार येलो और ऑरेंज जोन में चल रहा है। रविवार को ग्रेनो का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) येलो से ऑरेंज जोन में पहुंच गया। ग्रेनो का एक्यूअई 210 रहा जो दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के बाद सबसे कम रहा है। हालांकि, हवा की रफ्तार कम होने से तापमान बढ़ने लगा है। लोगों को गर्मी सताने लगी है।
विज्ञापन


फरवरी माह में अब तक ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण केवल दो दिन ही रेड जोन में रहा है। वहीं, 9 दिन येलो जोन और 11 दिन ऑरेंज जोन में रहा है। 19 फरवरी को एक्यूआई येलो तो 20 को ऑरेंज जोन में रहा था, लेकिन शनिवार को एक्यूआई येलो जोन में 188 रहा था। जो रविवार को फिर बढ़कर ऑरेज जोन में 210 पहुंच गया। उधर हवा की रफ्तार अधिकतम 7 किमी प्रति घंटा रही जिससे गर्मी भी बढ़ गई है। लोगों को दिन में तेज गर्मी का अहसास हुआ। लोग गर्म कपड़ों के बिना दिखे। हालांकि, देर रात को लोग हल्के गर्म कपड़ों का उपयोग कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें