फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-स्कूटर से वायु प्रदूषण कम करने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-स्कूटर से वायु प्रदूषण कम करने की पहल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-1 और 2 में बिल्डर ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए ई-स्कूटर की सुविधा दी है। यह ई-स्कूटर एक रुपये प्रति मिनट के किराये पर मिलेगा। इससे 42 किलोमीटर तक यात्रा की जा सकती है। वहीं, इसकी बुकिंग केवल मोबाइल एप्लीकेशन से ही होगी।
विज्ञापन

ई-स्कूटर को चलाने के लिए भी एप का प्रयोग किया जाएगा। सोसाइटी के लोग एक माह के लिए भी इसे किराये पर ले सकते है। एक माह का किराया करीब 3500 रुपये होगा। ई-स्कूटर का निर्धारित क्षेत्र 42 किलोमीटर है, इससे आगे यह नहीं जाएगा। फर्स्ट एवेन्यू और गलेरियरा बाजार में 20 ई-स्कूटरों को रखा गया है। वहां से सोसाइटी के लोग इसका प्रयोग कर सकेंगे। 16 साल उम्र से ऊपर के लोगों को ई-स्कूटर दिया जाएगा। इसमें लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, एप की मदद से लोकेशन का पता भी लगा सकेंगे। स्थानीय निवासी हिर्दय ने बताया कि ई-स्कूटर से आवागमन में समय कम लगेगा। हर जगह के लिए कार निकालने की जरूरत नहीं होगी और सफर भी आसान हो जाएगा। ई-स्कूटर की सुविधा के उद्घाटन के मौके पर गौड़ ग्रुप की डायरेक्टर मंजू गौड़ ने कहा कि गौड़ सिटी के अंदर यातायात काफी ज्यादा रहता है। ई-स्कूटर से निजी वाहनों की संख्या कम हो जाएगी और वायु प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें