नोएडा। रनभूमि क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में एआईएमएस स्पार्टंस ने आरजी हॉक्स को 63 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर एआईएमएस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में छह विकेट गंवाकर 246 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरजी हॉक्स की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। एआईएमएस की सधी की गेंदबाजी के सामने टीम नौ विकेट खोकर सिर्फ 180 रन ही बना सकी। एआईएमएस ने मुकाबले में नाबाद शतक लगाने वाले अमित चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ब्यूरो
70 रन से यूनिक टाइगर्स को मिली जीत
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो के सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन टी-20 लीग सीजन-14 के लीग मैच में यूनिक टाइगर्स ने डॉन स्ट्राइकर्स को 70 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनिक टाइगर्स ने नौ विकेट के नुकसान पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। नीतीश भाटी ने 68 रन और रोहित सिंह ने 53 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉन स्ट्राइकर्स की टीम दस विकेट पर 122 रन ही बना सकी। रोहित सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।