फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एम्स नर्सेज यूनियन का स्वास्थ्य मंत्री को पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

एम्स नर्सेज यूनियन ने शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने सहित अन्य मामलों को लेकर एम्स अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। इस पत्र में एम्स की नर्सिंग महिला अधिकारी की शिकायत पर कार्डियो थोरोसिस एंड वेसकुलर सर्जरी (सीटीवीएस) के विभागाध्यक्ष को बदले जाने संबंधी मामले पर लिए गए फैसले पर संतोष व्यक्त किया गया है।

साथ ही, पत्र में पिछली शिकायतों के अतिरिक्त आगे की शिकायतों में आईसीसी की आवश्यक भागीदारी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने व सभी शिकायतकर्ताओं के लिए सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की अपील की गई है। साथ ही, प्रशासन को किसी भी बाहरी या संगठनात्मक दबाव के बावजूद स्वतंत्रता और निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, सीटीवीएस को बदले जाने के बाद एम्स प्रशासन के फैसले के विरोध में फैक्लटी एसोसिएशन ऑफ एम्स (एफएआईएमएस) ने मोर्चा खोल रखा है। शनिवार सुबह फैकल्टी सदस्यों ने निदेशक कार्यालय के बाहर धरना खत्म किया। वहीं, एम्स आरडीए ने भी एम्स निदेशक को पत्र लिखकर दो एसोसिएशन के बीच जारी टकराव को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें