फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एम्स न्यूरोसर्जरी विभाग विश्व में टॉप 11, एशिया में दूसरे और भारत में नंबर एक स्थान प्राप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
-यह रैंकिंग 183 देशों के 14,131 विश्वविद्यालयों के 1.15 करोड़ प्रकाशनों और 29.6 करोड़ नमूनों पर आधारित है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के न्यूरोसर्जरी विभाग ने एक संगठन की 2025 की रैंकिंग में विश्व में 11वां, एशिया में दूसरा और भारत में पहला स्थान हासिल किया है। यह रैंकिंग 183 देशों के 14,131 विश्वविद्यालयों के 1.15 करोड़ प्रकाशनों और 29.6 करोड़ नमूनों पर आधारित है। ऐसे में एम्स ने यूसीएलए, लॉस एंजिल्स, पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय, ऑक्सफोर्ड और कई अन्य संस्थानों को पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन

विभाग के प्रमुख प्रो. पी. शरत चंद्र ने बताया कि 1965 में स्थापित यह विभाग सालाना छह हजार से ज्यादा सर्जरी करता है, जिसमें रोबोटिक्स, गामा नाइफ जैसी सुविधाएं हैं। उन्होंने कहा कि वह बुनियादी अनुसंधान और नवाचार में अग्रणी हैं, भारी रोगी भार के बावजूद, मजबूत प्रशिक्षण और शोध से यह वैश्विक मान्यता प्राप्त केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि विभाग ने बड़ी संख्या में रोगियों को सशक्त प्रशिक्षण, उत्कृष्ट अत्याधुनिक उपचार, अग्रणी अनुसंधान और सेवा प्रदान करने के लिए वैश्विक मान्यता प्राप्त की है। विभाग के संकाय सदस्यों ने कम लागत वाले वेंटिलेटर, न्यूरो नेविगेशन सिस्टम और ईईजी में एआई एकीकरण जैसे नवाचार विकसित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें