ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय परिसर और जिले की अन्य अदालतों में शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसमें एमवी एक्ट के ई-चालान, आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक मामले, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम के मामले, बिजली व जल के बिल से संबंधित शमनीय दंड वाद, चेक बाउंस से संबंधित धारा 138 एनआई एक्ट व बैंक रिकवरी के वाद, राजस्व वाद, भूमि वाद, सेवा संबंधित मामले एवं प्री लिटिगेशन मामलों के साथ-साथ सुलह समझौतों के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा ई-चालान के निस्तारण के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से अलग बूथ लगाया जाएगा। मौके पर बैंकों और विद्युत निगम की ओर से भी अलग-अलग स्टाल पर लगाए जाएंगे। जिससे लोगों को सहूलियत हो सके। ब्यूरो