नई दिल्ली। विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह को लेकर एम्स के डाॅक्टर स्कूली बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य का पाठ पढ़ाएंगे। दस अक्तूबर तक रोजाना एक घंटे छात्र और डाॅक्टर मानसिक परेशानी के विषय पर एक-दूसरे से रूबरू होंगे।
शनिवार को एम्स निदेशक डाॅ. एम श्रीनिवास ने भावनात्मक स्वास्थ्य विषय पर छात्रों को जानकारी दी। सीबीएसई और एम्स ने मिलकर छात्रों के बीच बढ़ती मानसिक समस्याओं के मद्देनजर यह पहल की है। इसमें स्वास्थ्य, पोषण एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर चर्चा होगी। मसलन तनाव से कैसे निपटें, सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य, स्वस्थ आंत, स्वस्थ मस्तिष्क, किशोरों में उच्च जोखिम व्यवहार स्क्रीन और स्वयं के बीच: डिजिटल युग में लचीलापन विषय शामिल है। पहले दिन के विषय पर चर्चा का आयोजन हो चुका है। छात्र सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच चर्चा से जुड़ेंगे। ब्यूरो