फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएचपीसी वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता दिल्ली जोन की ओर से कर्मचारियों की मांगों के प्रति की जा रही अनदेखी से कर्मचारी नाराज हैं। ऑल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशनज वर्कर यूनियन हेड ऑफिस हिसार सब यूनिट तावडू के सैकड़ों कर्मचारियों ने गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया। इसमें दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। नाराज कर्मचारियों ने सरकार व निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन कि अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान दीनू व संचालन यूनिट सहसचिव लालसिंह ने किया। कर्मचारी नेताओं ने आगामी 24 फरवरी को मुख्य अभियंता गुरुग्राम कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का कर्मचारियों से आह्वान किया।
विज्ञापन

सोहना यूनिट के उप प्रधान मोहम्मद हासिम व सब यूनिट सचिव राजेश यादव ने संयुक्त तौर पर बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों व समस्याओं को लेकर दिल्ली जोन वार्ता कमेटी के सदस्यों की ओर से गत 14 फरवरी को चीफ इंजीनियर नवीन कुमार वर्मा के साथ एक बैठक की गई थी। बैठक के दौरान गुरुग्राम सर्कल 1 में सरप्लस 13 आउटसोर्स एलडीसी को गुरुग्राम सर्कल 2 में रिक्त पदों के विरुद्ध समायोजित करने, दिल्ली जोन में आउटसोर्स कर्मचारियों के डीसी रेट की खामियों को सही तथा एरियर का भुगतान करने, आरएपीडीआरपी सॉफ्टवेयर की खामियों की वजह से किसी भी कर्मचारी-अधिकारी पर किसी तरह की कोई विभागीय कार्यवाही नही करने, कच्चे कर्मचारियों की शिकायत आने पर फौरी तौर पर उन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने तथा कर्मचारी को अपनी बात रखने का मौका देने, टी एंड पी की किट लगभग तीन साल पहले दी गई थी नई टी एंड पी की किट शीघ्र उपलब्ध कराने, सभी तकनीकी कर्मचारियों को जूते उपलब्ध कराने, सभी ट्रांसफार्मर पर जीओ स्विच और सभी क्रॉसिंग पर सिलब लगवाई जाए। कर्मचारियों ने आगामी 24 फरवरी को चीफ इंजीनियर कार्यालय गुरुग्राम पर आक्रोश प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। ताकि गूंगे बहरे निगम प्रबंधन व सरकार तक कर्मचारियों की मांगों की आवाज कानों तक पहुंच सके। दिनेश, नरेन्द्र, नयूम, इजहार, सुभाष, जिया उल हक, फैंमूदीन, उम्मर मोहम्मद, सरताज, अब्बास, अमित, हरिओम, आसीन आदि ने भी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों का शौषण बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने आगामी 24 फरवरी को आक्रोश प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का कर्मचारियों से आह्वान किया। इस अवसर पर भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
एएचपीसी वर्कर यूनियन ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
तावडू। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कस यूनियन की और से मांगो को लेकर गुरूवार को एसडीओ लियाकत अली को एक ज्ञापन सौंपा गया। एसडीओ ने यूनियन पदाधिकारियों को शीघ्र मांगों का समाधान करवाने का भरोसा दिलाया है। सोहना यूनिट उप प्रधान मोहम्मद हासिम, सह सचिव लालसिंह, सब यूनिट प्रधान दीनू, दिनेश व नरेन्द्र ने संयुक्त तौर पर बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित चली आ रही है। जिसको लेकर यूनियन की ओर से कई बार ज्ञापन देकर अधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एसडीओ ने यूनियन की ओर से सौंपे गए ज्ञापन की समस्याओं को शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें