फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अग्रोहा धाम में मिट्टी के 1008 दीपों से सजेगी रंगोली, धनतेरस पर हवन और 22 को अन्नकूट भंडारा

Fri, 17 Oct 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग। स्र
विज्ञापन

विज्ञापन
अग्रोहा। अग्रोहा धाम में दीपावली पर्व के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक वीरवार को अग्रोहा कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें धनतेरस पर 18 अक्तूबर को हवन-पूजन और 22 अक्तूबर को अन्नकूट भंडारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक से पूर्व मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बैठक की अध्यक्षता अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने की। उन्होंने बताया कि दीपावली के पावन अवसर पर अग्रोहा धाम में मिट्टी के 1008 दीपक सजाकर रंगोली बनाई जाएगी और इसके बाद सामूहिक पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन

बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम देश में माता लक्ष्मी का एकमात्र शक्तिपीठ है। कार्तिक माह की त्रयोदशी को धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा से धन, समृद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि का प्रकट होना इसी दिन हुआ था, इसलिए इस पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि दीपावली पर अपने शहरों को स्वच्छ रखें और कम से कम आतिशबाजी कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। बैठक में दीपक गर्ग (झज्जर वाले), एन.के. गोयल, ऋषि राज गर्ग, पवन गर्ग, सज्जन गुप्ता, राजेंद्र बंसल, अनिल सिंगला (मंगाली वाला), यशपाल सिंगला और अजय सिंगला सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें