फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैडमिंटन में अग्रिमा और सार्थक ने जीते स्वर्ण

विज्ञापन
गोरखपुर में आयोजित यूपी सब जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में बालिका एकल में स्वर्ण पदक विजेता अग्
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-यूपी स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते
संवाद न्यूज एजेंसी।
नोएडा। गोरखपुर में आयोजित यूपी स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। 21 अक्तूबर से शुरू हुई प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। अग्रिमा सिंह ने अंडर-17 बालिका एकल और सार्थक सोम ने अंडर-17 बालक युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गौतमबुद्ध नगर से पांच खिलाड़ियों ने अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्गों में विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका एकल के फाइनल में अग्रिमा सिंह ने नोएडा की वान्या चौधरी को 15-7, 15-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वान्या को रजत पदक मिला। वहीं, बालक युगल के फाइनल में सार्थक सोम और आगरा के शुभम सोलंकी की जोड़ी ने मुरादाबाद के आर्यन भट्ट और प्रयागराज के प्रखर तिवारी की जोड़ी को 15-11, 15-9 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
बालक एकल के फाइनल में सार्थक सोम को अयोध्या के दिव्यांश सिंह से 7-15, 15-4, 13-15 से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें रजत पदक मिला। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने कुल दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बैडमिंटन टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 30 नवंबर से पांच दिसंबर तक बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

गोरखपुर में आयोजित यूपी सब जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में बालिका एकल में स्वर्ण पदक विजेता अग्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें