फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सैन्य अस्पताल व निजी मेडिकल काॅलेज के बीच करार, युद्ध अभियानों में मिलेगी मदद

विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर श्री चंदर मेडिकल कालेज के साथ एमओयू करते सेना के अ​धिकारी। श्रोत सेन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। युद्ध के हालात में भी सेना के जवानों को समय पर चिकित्सा सुविधाएं आसानी से मिल सकें इसके लिए 166 सैन्य अस्पताल के कमांडेंट व श्री चंदर मेडिकल काॅलेज व अस्पताल जम्मू के बीच शनिवार को करार हुआ। इसका उद्देश्य युद्धकालीन अभियानों के लिए तैयार रखते हुए समय पर चिकित्सकीय सुविधाएं देना है।
विज्ञापन


बताया गया कि युद्ध के समय या अन्य हालात में जब सेना व नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत हो तो यह बेहद जरूरी है। समझौते के तहत आवश्यक संसाधनों, पर्याप्त संख्या में वार्ड के अंदर बेड की व्यवस्था,ऑपरेशन थियेटर को बेहतर रखा जाएगा। साथ ही रक्त की आपूर्ति, एंबुलेंस की सुविधा,जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता रहेगी। इसमें प्रशिक्षित मेडिकल स्टाॅफ की तैनाती कराए जाने पर जोर दिया गया है। विकट परिस्थितियों में डाक्टर्स की टीमें भी तैनात रहेंगी। इसके साथ ही डायलिसिस,एंजियोग्राफी की सहायता व देखभाल भी उपलब्ध कराए जाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें