फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रेड शो में मिलेगा आगरा का पेठा, मथुरा के पेड़े और बनारस की चाट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

हर जिले के पकवान का लुत्फ उठा सकेंगे दर्शक, जिला प्रशासन ने होटल संचालकों संग की बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दर्शकों को प्रदेश के हर जिले का पकवान खाने को मिलेगा। 25 सितंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय ट्रेड शो में आगरा का पेठा, मथुरा के पेड़े और बनारस की चाट समेत लखनऊ के मुगलिया जायकों के स्टॉल लगेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सोमवार को इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ट्रेड शो की तैयारियों को लेकर होटल संचालकों और कैटरर्स समेत अन्य के साथ बैठक की।
बैठक में कहा गया कि शो के दौरान अगर होटलों में निर्धारित दरों से अधिक पैसा वसूला गया तो कार्रवाई की जएगी। एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे ने होटल संचालकों से कहा कि ट्रेड शो के पिछले दो बार के आयोजन की तरह निर्धारित दरों पर ही होटल की सेवा उपलब्ध करानी होगी। किसी भी अतिथि से निर्धारित दरों से अधिक पैसा नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि होटल प्रबंधकों को स्वच्छता, सुरक्षा और अतिथि के उच्च मानक को बनाए रखना होगा।
विज्ञापन

वहीं ट्रेड शो की ब्रांडिंग और प्रमोशन को लेकर एडीएम ने अफसरों से कहा कि सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, रेडियो आदि माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराए। सिनेमा हॉल, मॉल, मेट्रो स्टेशन, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक होर्डिंग्स, बैनर और डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएंगी। ब्रांडिंग में मेक इन यूपी और वोकल फॉर लोकल की थीम को प्रमुखता दी जाएगी। ताकि राज्य की औद्योगिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जा सके।
उन्होंने खानपान व्यवस्था प कहा कि शो में आने वाले मेहमानों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण स्वच्छ व अलग-अलग खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी स्तर पर निम्न स्तरीय खाद्य सामग्री परोसने की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर जिले के प्रसिद्ध व्यंजन के भी स्टाल लगाया जाए। ताकि लोग प्रदेश के प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद चख सकें।

दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक मिलेगा आम जनता की फ्री एंट्री

-सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक रहेगा केवल बिजनेस आवर्स, विजिटर्स व कारोबारियों को मिलेगा प्रवेश
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियां जोरों पर चल रही है। ट्रेड शो में आम दर्शकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। हालांकि यह सुविधा दोपहर बाद 3 बजे से रात 8 बजे के बीच मिलेगा। जबकि सुबह 11 से दोपहर तीन बजे का समय बिजनेस आवर्स होगा। इस दौरान केवल देश-विदेश से आने वाले कारोबारियों और मीडिया को प्रवेश दिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन लोगों को मेले तक पहुंचाने के लिए यातायात को सुगम करने की व्यवस्था में लगा हुआ हैं।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का तीसरा संस्करण 25 से 29 सितंबर के बीच आयोजित होगा। मेले में देश-विदेश के 2500 से अधिक एग्जीबिटर्स के भाग लेने की उम्मीद है। प्रशासन मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से लोगों को एक्सपो मार्ट तक पहुंचाने के लिए शटल बस सेवा देने पर कार्रवाई कर रहा है। प्रवेश को लेकर अभी एक्सपो मार्ट के गेटों का निर्धारण नहीं हुआ है। अफसरों का कहना है कि जल्द ही प्रवेश के लिए गेट भी चिन्हित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें