फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: त्योहार पर यात्रियों को हर 30 मिनट पर मिलेगी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। परिवहन निगम दशहरा, दिवाली और छठ पर्व के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगा। साथ ही चल रही बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इससे यात्रियों को हर 30 मिनट में गंतव्य के लिए बस मिल सकेगी।
विज्ञापन

दशहरा 2 अक्तूबर को, दिवाली 22 को है। छठ पर्व की शुरुआत 25 अक्तूबर से होगी। ऐसे में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ने की उम्मीद है। इसकी तैयारी में परिवहन निगम तैयारी में जुट गया है। वर्तमान में करीब 713 बसें आगरा से छोटी और लंबी दूरी के लिए संचालित की जा रही हैं।
ये बसें आगरा से लखनऊ, अलीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, जयपुर, बरेली, अयोध्या, टनकपुर, औरैया, मैनपुरी, मथुरा, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, झांसी, कानपुर आदि मार्गों पर आवागमन करती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्याप्त मात्रा में बसें संचालित की जा रही हैं, जो फाउंड्री नगर, आईएसबीटी, ईदगाह, फोर्ट और बाह डिपो से चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


नई बसें हो रहीं शामिल
परिवहन निगम के बेड़े में 90 नई बसें शामिल हो रही हैं। अब तक 30 बसें आगरा को मिल चुकी हैं। इससे यात्रियों को बस न मिले की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

फेरे भी बढ़ाए जाएंगे
त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। आगरा से जाने वाले अधिकतर मार्गों पर पर्याप्त संख्या में बसें संचालित होंगी। इसके लिए जल्द ही निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। - ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें