फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को पीलीभीत ले गए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिसरख कोतवाली क्षेत्र के रोजा जलालपुर में सोमवार को हुई थी घटना
विज्ञापन

-पत्नी व 6 साल के साले की हत्या के बाद आरोपी ने कर ली थी आत्महत्या

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में पत्नी और छह साल के साले की हत्या कर आरोपी के खुद आत्महत्या करने के मामले में मृतकों के शवों का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। परिजन शवों को पीलीभीत ले गए।
विज्ञापन


मूलरूप से गजरौला पीलीभीत निवासी नारायण लाल के दामाद पप्पू लाल (22) ने सोमवार को रोजा जलालपुर स्थित घर पर अपनी पत्नी जसवंती (21) और साले तेज प्रकाश (6) की सिर पर ईंट और डंडे से वार कर हत्या कर दी थी। आरोपी ने पत्नी से कहासुनी के बाद पहले पत्नी पर वार किया और फिर बीच बचाव के लिए आए साले को भी नहीं छोड़ा था। दोनों की निर्मम तरीके से हत्या के बाद आरोपी ने स्वयं भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। वहीं, कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि पप्पू लाल मानसिक रूप से अस्वस्थ था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शव के पोस्टमॉर्टम के बाद इसे परिजन को सौंप दिया था। परिजन शवों को लेकर पीलीभीत ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें