फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: गलत इंजेक्शन से छात्र की मौत, परिजनों का हंगामा; निजी क्लीनिक में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Sat, 11 Oct 2025 03:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस का कहना है मृतक की पहचान रजत भाटी पुत्र पुष्पेंद्र, उम्र 16 वर्ष निवासी नंगला उदयरामपुर, थाना धौलाना (हापुड़) के रूप में हुई है। रजत नौवीं कक्षा का छात्र था। 4 अक्तूबर को तबीयत खराब होने पर एनटीपीसी प्यावली स्थित एक क्लीनिक में उपचार के लिए गया था।
विज्ञापन
छात्र की मौत के बाद परिजनों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना जारचा क्षेत्र के गांव प्यावली में स्थित एक निजी क्लीनिक पर इलाज के दौरान 15 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि क्लीनिक के चिकित्सक ने गलत इंजेक्शन लगाया। जिससे छात्र की जान चली गई। परिजनों ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शनिवार को एसीपी द्वितीय ग्रेटर नोएडा के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस का कहना है मृतक की पहचान रजत भाटी पुत्र पुष्पेंद्र, उम्र 16 वर्ष निवासी नंगला उदयरामपुर, थाना धौलाना (हापुड़) के रूप में हुई है। रजत नौवीं कक्षा का छात्र था। 4 अक्तूबर को तबीयत खराब होने पर एनटीपीसी प्यावली स्थित एक क्लीनिक में उपचार के लिए गया था। वहां डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी दादरी लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 

घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। हालांकि, रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही से ही मासूम की जान गई। शनिवार को परिजन एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित कार्यालय पर पहुंचे और  चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। एसीपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें