फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद दरोगा अख्तर खान का हत्यारोपी फुरकान धराया

Fri, 29 Apr 2016 05:15 PM IST
संदीप वर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दादरी में हुई मुठभेड़ में दरोगा अख्तर खान की हत्या के आरोपी फुरकान को एसटीएफ और ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बुलंदशहर से पकड़ लिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस आज फुरकान की गिरफ्तारी दिखाकर मामले का खुलासा कर सकती है। मुख्य आरोपी जावेद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


 सूत्रों के अनुसार हरियाणा के मेवात में जावेद के छिपे होने की सूचना पुलिस को मिल रही है। फुरकान बुलंदशहर के एक बस स्टैंड से प्रदेश से बाहर जाने की तैयारी कर रहा था। एसटीएफ और पुलिस दस्ते ने इससे पहले ही उसे दबोचा लिया।

हालांकि, पुलिस ने फुरकान के पकड़े जाने की बात से इनकार कर दिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस जावेद और उसके नेटवर्क के बारे में पूरी जांच कर लेना चाहती है।
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को फुरकान की पत्नी अनमोल, कासिम और नन्हे खान को जावेद और फुरकान को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। फुरकान की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है।- अभिषेक यादव, एसपी देहात

अख्तर अली के हत्यारोपी फुरकान की पत्नी ग‌िफ्तार - फोटो : अमर उजाला
दादरी के नई आबादी मोहल्ले में मुठभेड़ के दौरान मारे गए सब- इंस्पेक्टर अख्तर खान के हत्यारोपियों को शरण देने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को जावेद के दो रिश्तेदार और फुरकान की पत्नी को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रिश्तेदारों ने पिछले साल जावेद की जमानत कराई थी। दरोगा को मारने के बाद जावेद, फुरकान और उसकी पत्नी अनमोल ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में ठहरे थे।

आरोपियों की तलाश में बुधवार शाम इकोटेक-3 थाना पुलिस ने जलपुरा गांव में दबिश दी। जलपुरा में जावेद की फूफी बुंदो रहती है। वहां से फुरकान की पत्नी अनमोल, जावेद के फुफेरे भाई नन्हे खान पुत्र अहमद अली और कासिम अली उर्फ कालू पुत्र इलियास को गिरफ्तार किया।

दोनों जावेद और फुरकान के मुकदमों की पैरोकारी करते हैं। फुरकान की पत्नी अनमोल ने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल की रात में जावेद चार बदमाशों के साथ उसके घर आया था।
विज्ञापन

परिजनों ने कहा नाबालिग है औरंगजेब

दरोगा अख्तर खान की हत्या के आरोपी औरंगजेब को परिवार के लोग नाबालिग बता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि वह बालिग है। जांच के बाद ही उसे जेल भेजा गया।

परिवार के लोगों का कहना है कि औरंगजेब की उम्र करीब 16 साल है। उम्र का कोई दस्तावेज नहीं दे पाने के चलते पुलिस ने उसे बालिग दिखाते हुए जेल भेज दिया। दादरी पुलिस का कहना उसकी उम्र करीब 19 साल है। पुष्टि होने के बाद ही उसे जेल भेजा गया है।

चोरी की वारदातों में सक्रिय रहा गिरोह
दादरी, ग्रेटर नोएडा और नोएडा में कंटेनर और कंपनी से माल चोरी करने की वारदात में जावेद गिरोह के सदस्य सक्रिय रहे। कंपनियों के सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया जाता था। ग्रेटर नोएडा और छपरौला समेत औद्योगिक क्षेत्रों में कंपनी के सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर माल लूटने के लिए जावेद और शाहिद का गिरोह सक्रिय है। सामान कबाड़ियों को बेचकर कंटेनर हाईवे पर सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो जाते। एक साल पहले तिलपता से एक कंटेनर लूटकर ले गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें