फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आठ साल बाद 3,884 परिवारों को मिलेगा गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिल्डर ने पानी के कनेक्शन के लिए प्राधिकरण में नहीं जमा किया था 23.49 करोड़ रुपये
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी के 3,884 परिवारों को आठ साल बाद गंगाजल मिलेगा। लंबे समय से सोसाइटी निवासी हाई टीडीएस के पानी का इस्तेमाल कर रहे थे। सोसाइटी में 4,419 फ्लैट के लिए 2017 में ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी किया गया था लेकिन बिल्डर ने 535 परिवारों के लिए यहां पानी का कनेक्शन लिया था। नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) के आदेश पर प्राधिकरण ने 300 एमएम का कनेक्शन दिया है। सोसाइटी में पानी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है।


एओए अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि सोसाइटी में चार हजार से अधिक परिवार रहते हैं। पानी के कनेक्शन के 23.49 करोड़ रुपये जमा नहीं करने पर प्राधिकरण ने कनेक्शन नहीं दिया था। दूसरी ओर परियोजना दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। निवासियों ने वर्ष 2019 में प्राधिकरण से कनेक्शन के लिए नोटिस जारी कराया। 2021 में बिल्डर की आरसी जारी हुई। निवासियों ने कनेक्शन का पैसा जमीन के बकाये के साथ बिल्डर से वसूलने की मांग की। प्राधिकरण ने इसके लिए सहमति दी। एनसीएलएटी ने पानी, बिजली के समुचित इंतजाम करते हुए रजिस्ट्री का हल निकाले के लिए प्राधिकरण को वर्ष 2024 में आदेशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल से चल रहा था प्रयास
अरुण शर्मा ने कहा कि 2017 में ओसी जारी होने के दौरान ही पानी का कनेक्शन मिलना चाहिए था। 2019 में गठन के बाद एओए पानी के लिए लगातार प्रयासरत है। छह साल बाद एओए को निवासियों के हित में बड़ी जीत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें