फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार चार्ज होने पर 75 किमी चलेगी इलेक्ट्रिक स्कूटी दिव्य शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार चार्ज होने पर 75 किमी चलेगी ‘दिव्य शक्ति’
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों की इलेक्ट्रिक स्कूटी दिव्य शक्ति को भारत सरकार से पेटेंट मिल गया है। अब स्कूटी के डिजाइन का कोई और प्रयोग नहीं कर सकेगा। सरकार के पेटेंट कार्यालय ने प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। पेटेंट मिलने से छात्र और विश्वविद्यालय प्रबंधन काफी खुश हैं। यह स्कूटी एक बार में चार्ज होने पर 75 किमी चलती है। कॉलेज के डीन परमानंद और एचओडी भीम सिंह ने बताया कि दिव्यांगों को कम कीमत में बेहतर सुविधा मिल सके, इसी मकसद से छात्रों ने रिसर्च शुरू की थी। प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिषेक भट्टाचार्य के निर्देशन में बीटेक के 3 छात्रों पीयूष जोशी, अरुण जोशी और शौकत लतीफ ने इस पर काम शुरू किया। इलेक्ट्रिक स्कूटी को ऑटो एक्सपो-2020 में भी प्रदर्शित किया गया था। लोगों ने इसकी काफी सराहना की थी। एक सात सदस्यीय टीम ने कोयंबटूर की एक निजी कंपनी का दौरा किया। वहां से काफी अच्छे सुझाव मिले। उसके बाद डिजाइन तैयार किया गया। डिजाइन को पेटेंट कराने के लिए भारत सरकार में आवेदन किया गया। भारत सरकार ने पेटेंट दे दिया है।
ये है खासियत
चांसलर पीके गुप्ता ने बताया कि दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए यह काफी लाभदायक होगी। इसे 80 हजार रुपये में तैयार किया गया है। इसमें सेल्फ स्टार्ट की सुविधा है। स्कूटी में आठ बैट्री लगी है। जो तीन से चार घंटे में चार्ज हो जाती हैं। अधिकतम स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है। सीट तीन तरफ घूम सकती है। लोगों को उतरने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होती। छात्रों का यह प्रयास समाज के जरूरतमंदों तक जरूर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण को देंगे स्कूटी बनाने का मौका
विश्वविद्यालय के ज्वाइंट रजिस्ट्रार अजीत कुमार ने बताया कि प्राधिकरण सीएसआर के माध्यम से काफी काम करता है। स्कूटी को लेकर प्राधिकरण से बातचीत की जाएगी। अगर वह चाहे तो पेटेंट का प्रयोग कर स्कूटी तैयार करवा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें