फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संघर्ष की रात के बाद निकला सफलता का सूरज, बेटियों ने मनवाया मेधा का लोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीपीसीएस-2024 परीक्षा में नोएडा की करिश्मा को 17वीं, ग्रेनो की निकिता की 24वीं रैंक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) ने रविवार को 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में में गौतमबुद्ध नगर की बेटियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। नोएडा के सेक्टर-78 की करिश्मा चौहान ने प्रदेशभर में 17वीं रैंक हासिल कर जहां जिले का नाम रोशन किया वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रोजा जलालपुर की निकिता पंडित 24वीं रैंक के साथ असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) का पद संभालेंगी।
सफलता की एक और प्रेरणादायक कहानी दादरी के डेरी मच्छा गांव की है, जहां दो सगी बहनों- नेहा और निधि नागर का परीक्षा में एकसाथ चयन हुआ है। लंबे संघर्ष और कई प्रयासों के बाद नेहा ने 156वीं और निधि ने 166वीं रैंक हासिल की। अभ्यर्थियों ने दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और परिवार के सहयोग को सफलता का परिणाम बताया। नवनियुक्त अधिकारी अब महिला सशक्तीकरण और समाज सेवा की दिशा में नए आयाम स्थापित करेंगे।
विज्ञापन



सफलता के लिए काम में दृढ़ता जरूरी : करिश्मा

‘सफलता का एकमात्र सूत्र है- दृढ़ता। मैंने यूपीपीसीएस से पहले यूपीएससी की तैयारी की थी। तीन अटेंप्ट दिए। इंटरव्यू तक पहुंचीं। चयन नहीं हुआ तो हार नहींं मानी। इस परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स और घटनाचक्र पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मैं भविष्य में स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करना चाहती हूं, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकूं।’ करिश्मा के पिता विरेंद्र चौहान व्यवसायी और मां सीमा चौहान गृहिणी हैं।

सोशल मीडिया का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए किया : निकिता
मेरा यह दूसरा प्रयास था। आज के दौर में जहां सोशल मीडिया के कई नुकसान हैं, मैं इसे एक फायदे के तौर पर देखती हूं। मैंने पूरी तैयारी के दौरान सोशल मीडिया का प्रयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए किया।’ यूपीपीसीएस की तैयारी कर रहे है प्रतिभागियों के जरूरी है कि वे हार न मानें। संघर्ष लंबा हो सकता है, लेकिन जीत हमेशा तय होती है।’ पिता वीर सिंह शर्मा ने बताया कि बेटी की सफलता पर पूरे गांव को नाज है।

हर बार बेहतर करने की सोच ने दिलाई सफलता : नेहा
‘मेरा चौथा अटेम्प्ट था। दूसरी बार इंटरव्यू में बैठी। इंतजार लंबा होने के बाद भी हार नहीं मानी, बल्कि हर बार कुछ बेहतर करने की ही सोची। इसी ने मुझे सफलता के शिखर तक पहुंचाया। वहीं बहन निधि का यह पांचवां प्रयास था और वह तीसरी बार इंटरव्यू में बैठी थी। माता-पिता और ईश्वर के आशीर्वाद से दोनों बहनों का एकसाथ सिलेक्शन हो गया। जब सिलेक्शन नहीं होता था तो सबसे अधिक पिता का सहयोग मिलता था। वे ही प्रेरणा देते थे कि इस बार नहीं तो अगली बार सफलता जरूर मिलेगी।’


रश्मि ने पहले ही प्रयास में पाई सफलता....



रबूपुरा। रबूपुरा के अंबेडकर नगर की रहने वाली रश्मि कुमारी अब असिस्टेंट कमिश्नर का दायित्व संभालेंगी। उनके दादा बिस्साराम ने बताया कि रश्मि ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। वहीं, पिता भागमल सिंह की पुत्री ने बताया कि उनके परिवार में पहले से कई लोग सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं। वहीं, से रश्मि को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। रश्मि ने इस परीक्षा में.......
विज्ञापन

-

प्राधिकरण के लेखाधिकारी का भी चयन

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर तैनात एमके शुक्ला को पीसीएस परीक्षा में सफलता मिली है। शुक्ला ने बताया कि उनका चयन कार्यअधिकारी पंचायती राज अनुभाग-2 के पद पर हुआ है। मूलत: उरई के रहने वाले रवि को उनकी इस सफलता पर प्राधिकरण के वित्त व लेखा विभाग के कर्मचारियों ने बधाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें