फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्टी में विवाद के बाद दोस्त के सीने में घोंपा चाकू, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थानाक्षेत्र के चमन विहार निवासी अकरू जमा को पार्टी के दौरान हुए विवाद में उन्हीं के दोस्त ने चाकू मार दिया। घायल हालत में दूसरे साथी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और परिवार वालों को सूचना दी। विवाद नौ सितंबर की रात का है। घायल की पत्नी मसीना की तहरीर पर पुलिस ने क्षेत्र के ही रहने वाले भोला उर्फ अरमान के खिलाफ 13 सितंबर की रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में मसीना ने बताया कि नौ सितंबर की रात करीब आठ बजे उनके पति मोहम्मद अकरू जमा अपने साथी अरमान उर्फ भोला के साथ घर पर पार्टी कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरमान ने पति के सीने में चाकू घोंप दिया और घायल हालत में छोड़कर भाग गया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें