मोदीनगर। नगर की विजयनगर कॉलोनी निवासी युवक पर पुरानी रंजिश में आरोपियों ने डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। विजयनगर कॉलोनी स्थित मधुबन वाटिका निवासी देवांश ने बताया कि दूसरे सुमदाय के कुछ युवक उससे किसी बात को लेकर रंजिश रखते हैं। बताया कि शनिवार रात वह दूध लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि तभी आरोपियों ने उन्हें घेरकर गाली गलौज करते हुए डंडों से हमला कर दिया। हमले में देवांश बेहोश हो गया। भीड़ जमा होने पर आरोपी वहां से भाग गए। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।